Importance of positive psychology in our life
सकारात्मक मनोविज्ञान अनिश्चितता के इस समय हमारे व्यवहार को देखने के लिए एक ऐसा माध्यम है जो हमारे जीवन मे बहुत ही सकारात्मक बदलाव ला सकेगा । सकारात्मक भावनाएं - हमें अपने दिन में भावनाओं के स्वस्थ संतुलन करने के लिए की आवश्यक होती है। भावनाओं का एक स्वस्थ संतुलन हमें दूसरों के साथ संबंध बनाने और अपनी सहनशक्ति बढ़ाने में सक्षम बनाता है। सकारात्मक भावनाओं में प्यार, विस्मय, आशा, कृतज्ञता, प्रेरणा, आनंद, आशावाद और मनोरंजन शामिल हैं। शोध से पता चलता है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ तब करते हैं जब हम सकारात्मक भावनाओं को अपने जीवन मे स्थान देते है । अपने स्वयं के बारे में यहाँ जाँच कर सकते हैं।अपने जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाएंगे तथा दूसरों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदम करेंगे । सर्वप्रथम हमे स्वयं पर काम करना होगा । जब हम खुश रहेंगे ,तभी हम दूसरों को खुशियां दे पाएंगे । घर पर सकारात्मक भावनाओं के निर्माण के लिए कुछ विचार प्रस्तुत कर रही हूँ आशा हैं इन्हे अपनाकर आप अपने जीवन मे कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे - नियमित यो...