Importance of positive psychology in our life

सकारात्मक मनोविज्ञान अनिश्चितता के इस समय  हमारे व्यवहार  को देखने के लिए एक ऐसा माध्यम है जो हमारे जीवन मे बहुत ही सकारात्मक बदलाव ला  सकेगा ।
 सकारात्मक भावनाएं - हमें अपने दिन में भावनाओं के स्वस्थ संतुलन करने के लिए  की आवश्यक होती है।

 भावनाओं का एक स्वस्थ संतुलन हमें दूसरों के साथ संबंध बनाने और अपनी सहनशक्ति  बढ़ाने में सक्षम बनाता है।  सकारात्मक भावनाओं में प्यार, विस्मय, आशा, कृतज्ञता, प्रेरणा, आनंद, आशावाद और मनोरंजन शामिल हैं।
 शोध से पता चलता है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ तब करते हैं जब हम  सकारात्मक भावनाओं को  अपने जीवन मे स्थान देते है । अपने स्वयं के बारे में यहाँ जाँच कर सकते हैं।अपने जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाएंगे तथा दूसरों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदम करेंगे । सर्वप्रथम हमे स्वयं पर काम करना होगा । जब हम खुश रहेंगे ,तभी हम दूसरों को खुशियां दे पाएंगे ।

 घर पर सकारात्मक भावनाओं के निर्माण के लिए कुछ विचार प्रस्तुत कर रही हूँ आशा हैं इन्हे अपनाकर आप अपने जीवन मे कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे -


नियमित योग करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चिंता, भय और तनाव से मुक्त होने का सबसे असरदार, आसान और बेहतरीन तरीका योग है। इससे शरीर स्वस्थ होता हैऔर  तनाव सम्बंधित हॉर्मोन्स भी नियंत्रित रहते है। उनके अनुसार, योग आहार सम्बन्धी समस्या जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल और मोटापा आदि को दूर करने में बहुत प्रभावी भूमिका निभाता है। योग के नियमित अभ्यास से प्रसन्न मन और स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते है। योग  स्वस्थ जीवन शैली निभाने में मदद करते है। जिससे आप काफी हद तक तनाव, भय एवं व्याकुलता से उभर पाएंगे|  सुखी, स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यायाम एक प्रमुख घटक है।  

अपनी और दूसरों की भावनाओं से अवगत होकर भावनाओं को प्रदर्शित करने का अभ्यास करें।-

परिवार के किसी भी व्यक्ति से बात करते वक्त ये ध्यान रखे की उसका मानसिक स्तर कैसा है ,ऐसा न हो की सामने वाला व्यक्ति दुखी हो और आप उससे कोई मजाक की बाते करें ,उसकी भावनाओ की कद्र  करते हुए उसे समझते हुए ही उससे बात करे । उसके दुख को समझ कर उसे दूर करने का प्रयास करे । हम उन्ही लोगों से बात करना पसंद करते है जो हमसे सहानभूति रखते है ,यह एक ऐसा भाव है जो एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से जोड़ती है । 

 प्रत्येक दिन की शुरुआत उन 3 चीजों की योजना से करें जिन्हें आप करना चाहते हैं।


 पारिवारिक आभार जार शुरू करें-

एक जार बनाकर रखें -प्रत्येक दिन कुछ सकारात्मकताएं ढूंढें और उसको लिखकर एक पर्ची बनाएं और जार मे डाल दे , जब आपको थोड़ा बढ़ावा देने की आवश्यकता हो तो जार में से कोई एक पर्ची निकाले ,उसपर लिखे सकारात्मक भाव को पढ़कर फिर से अपने आप को सकारात्मक ऊर्जा से भरे । 

 एक साथ कुछ मजेदार देखें-

 परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर कुछ अच्छी वीडिओ देखे ,हँसे ,खिलखिलाए । जब संयुक्त परिवार होते थे तो सब एकसाथ बैठकर टीवी देखते थे ,बिना किसी चिंता और अवसाद के जिंदगी के पल हँसी -खुशी बीत जाते थे । संयुक्त परिवार में सब मिलकर कठिनाइयों का समाधान खोजते है । परिवार के किसी भी सदस्य के ऊपर मुसीबत या परेशानी आती है तो मिलकर दूर करने का प्रयास करते है। चाहे वो बच्चों की फीस को लेकर हो या किसी सदस्य की तबियत खराब हो,उसका हल तुरंत निकल आता है।

इन सब बातों को अपने जीवन मे उतार कर देखे ।  जब हम कठिन दौर में होते हैं तब हम जान पाते है की कैसे  हम अपने जीवन को एक अच्छी दिशा की ओर ले जा सकते  है ।  सुख और आनंद जीवन के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं।  प्रसन्नता का तात्पर्य हमारी शारीरिक आवश्यकताओं जैसे प्यास, नींद और भूख से है।  जब हम काम पर आनंद के साथ कार्यों को खेलते हैं या पूरा करते हैं तो आनंद बौद्धिक उत्तेजना से पैदा होता है।

Translation in English


Positive psychology is a medium for observing our behavior in this time of uncertainty that will bring about a very positive change in our lives.
 Positive emotions - We need to have a healthy balance of emotions in our day.


 A healthy balance of emotions enables us to bond with others and increase our stamina.  Positive emotions include love, amazement, hope, gratitude, inspiration, joy, optimism, and entertainment.
 Research shows that we do our best when we place positive emotions in our lives.  You can check about your self here. You will bring positive changes in your life and give positive energy to others.  First we have to work on ourselves.  Only when we are happy will we be able to give happiness to others.

 I am presenting some ideas for building positive feelings at home. Hope you will feel some positive changes in your life by adopting them -


 Do regular yoga

 According to health experts, yoga is the most effective, easy and best way to get rid of anxiety, fear and stress.  This makes the body healthy and stress related hormones are also controlled.  According to him, yoga plays a very effective role in alleviating dietary problems like diabetes, high blood pressure, cholesterol and obesity etc.  With regular practice of yoga, one can get a happy mind and a healthy body.  Yoga helps in healthy lifestyle.  Through which you will be able to emerge from stress, fear and distraction to a great extent.  Exercise is a key component to leading a happy, healthy life.

 Practice displaying feelings by becoming aware of your and others' feelings.

 While talking to anyone in the family, keep in mind how his mental level is, lest the person in front of you is unhappy and you talk to him about any joke, appreciate his feelings and talk to him only while understanding him.  .  Understand his sorrow and try to overcome it.  We like to talk to the same people who support us, it is a feeling that connects one person to another.

 Start each day with a plan of 3 things you want to do.


 Start a family thank-you jar

 Keep a jar - Find some positives every day and write it and make a slip and put it in the jar, when you need a little boost, take one of the slips in the jar, read the positive feeling written on it again.  Full of positive energy.

 Watch something fun together-

 All the family members sat together and watched some good videos, laughed and played.  When there were joint families, everyone used to sit together and watch TV, without any worry and depression, moments of life were laughter and happiness.  Everyone in joint family find solutions to difficulties.  If there is trouble or trouble on any member of the family, they try to overcome together.  Whether it is about the fees of children or the ill health of a member, the solution comes out immediately.

 
 See all these things in your life.  When we are in difficult times, then we know how we can take our life towards a good direction.  Happiness and bliss are part of a positive outlook for life.  Happiness refers to our physical needs like thirst, sleep and hunger.  When we play or complete tasks with pleasure at work, pleasure is born of intellectual stimulation.

Comments

Popular posts from this blog

मन तू मुस्कुराता चल

परमा - "अच्छे जीवन" जीने की कला सिखाता है

what are the 24 character strenngths